आजकल की भागदौड़ की जिंदगी में ज्यादातर लोगों की खान-पान की आदतें बिगड़ चुकी हैं। सही समय पर खाना न खाना, पोषण रहित फास्टफूड का अतिसेवन और शारीरिक श्रम का अभाव जैसी आदतों से लोगों की पाचन प्रणाली कमजोर हो चुकी है और युवा वर्ग के लोगों में भी कब्ज / Constipation की समस्या बढ़ चुकी हैं।
आयुर्वेद ही नहीं दुनिया की हर चिकित्सा पद्धति मानती है कि बीमारियों की शुरुआत पेट से होती है। यदि कब्ज ना हो तो हम शारीरिक और मानसिक रूप से भी बीमार होने से बच सकते हैं। कब्ज से मुक्ति के लिए औषधियों का सेवन बुरा नहीं है पर इनके सतत सेवन से पाचन क्षमता पूरी तरह इन पर निर्भर हो जाती है। बेहतर होगा कि कब्ज से मुक्ति के लिए जहां तक संभव हो घरेलू आयुर्वेदिक उपचार ही लेना चाहिए।
आज इस लेख में हम आपको कब्ज से छुटकारा पाने के कुछ रामबाण आयुर्वेदिक उपाय बताने जा रहे हैं। कब्ज के इन घरेलु आयुर्वेदिक नुस्खों की जानकारी निचे दी गयी हैं :

कब्ज से छुटकारा पाने के घरेलु आयुर्वेदिक उपाय
Ayurvedic Home Remedies for Constipation in Hindi
Kabj ka gharelu Ayurvedic upchar
- मनुक्का : प्रातः काल सबसे पहले 5 ग्राम मनुक्का खाए। कब्ज का यह उपाय धीमा अवश्य है पर प्रभावी है। इसकी आदत पड़ जाए तो न केवल पेट साफ रहता है बल्कि भूख भी खुलकर लगती है।
- शहद : रात को सोने से पहले एक चम्मच शहद एक गिलास स्वच्छ पानी में मिलाकर पीजिए। कब्ज नहीं होगी। मधुमेह रोगी शहद का नियमित सेवन चिकित्सक के परामर्श के बाद ही करें।
- संतरा : पके हुए संतरों का रस प्रातः नाश्ते से पहले पिए। इसी तरह खाली पेट दो सेब खाने से भी कब्ज से मुक्ति मिलती है।
- अजवाईन : दो चुटकी अजवाइन का चूर्ण मट्ठे में मिलाकर पीने से पेट साफ हो जाता है।
- निम्बू : रात को काट कर रखे नींबू की सुबह शिकंजी बनाकर पीने से कब्ज में राहत मिलती है।
- अंजीर : सात से आठ अंजीर को उबालकर उसका काढ़ा बना ले। रात को सोते समय यह काढ़ा पि ले।तीन-चार दिनों तक लगातार पीने से कब्ज की शिकायत समाप्त हो जाएगी। इससे यदि दस्त अधिक आने लगे तो काढा पीना फौरन बंद कर दें।
- हरड़ : हरड़ को घी में भूनकर भुना लें। उसमें समान मात्रा में काला नमक मिलाकर चूर्ण बना लें। एक चम्मच चूर्ण को रात को सोते समय गुनगुने पानी के साथ लें। ऐसा हफ्ते में एक या दो बार करें। कब्ज की शिकायत दूर हो जाएगी।
- सेंधा नमक : खाली पेट एक गिलास पानी में एक नींबू का रस व 1 ग्राम सेंधा नमक मिलाकर कुछ दिन सेवन करें।
- सौंफ : सोने से पहले गुनगुना पानी के साथ 3 ग्राम सौंफ का चूर्ण लेने से राहत मिलती है।
- एरंडी : रात को सोने से पहले एरंडी के तेल को हलके गर्म दूध में पिलाकर पिने से कब्ज नहीं होती हैं।
- इसबगोल : रात में सोने से पहले एक चमच्च इसबगोल के भूसी को दूध या पानी के साथ लेने से पेट अच्छे से साफ होता हैं।
अगर यह कब्ज के 11 घरेलु आयुर्वेदक नुस्खों की जानकारी आपको उपयोगी लगी है तो कृपया इसे शेयर अवश्य करे।
Very useful information
ReplyDelete