17 साल के लंबे इंतजार के बाद जीएसटी कानून पहली बार देश में लागू होने जा रहा है। यह कानून 1 जुलाई से देश में लागू हो जाएगा। इस कानून के तहत 1211 आइटम पर रेट तय कर दिए गए हैं।
यह कानून समझने में थोड़ा मुश्किल होने के कारण सामान्य लोगों के मन में इस कानून को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। सबसे मुख्य सवाल तो यह है कि जीएसटी कानून के तहत कौन सी चीजें महंगी होगी और कौन सी चीजें सस्ती ?
आज इस लेख में हम आपको इन्हीं सवालों का जवाब देने की कोशिश कर रहे हैं :
अगर यह जानकारी आपको उपयोगी लगी है तो कृपया इसे शेयर अवश्य करें ऐसे ही अन्य उपयोगी जानकारी आगे भी पढ़ने के लिए हमें फॉलो अवश्य करें।
यह कानून समझने में थोड़ा मुश्किल होने के कारण सामान्य लोगों के मन में इस कानून को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। सबसे मुख्य सवाल तो यह है कि जीएसटी कानून के तहत कौन सी चीजें महंगी होगी और कौन सी चीजें सस्ती ?
आज इस लेख में हम आपको इन्हीं सवालों का जवाब देने की कोशिश कर रहे हैं :
जीएसटी से क्या होगा सस्ता क्या होगा महंगा
जीएसटी कानून के तहत कौन सी चीजें सस्ती होगी ?
जीएसटी लागू होने के बाद देश में नीचे दी गई चीजें सस्ती होने वाली है :- साबुन, टूथपेस्ट, हेयर ऑयल जैसी चीजें 18 पर्सेंट टैक्स स्लैब के दायरे में है। तीनों चीजों पर अभी तक 22 से 24% तक टैक्स लगता है।
- अनाज ,होटल का खाना
- घर
- दूध
- चावल
- पापड़
- रोटी
- दवाइयां
- केरोसिन
- स्मार्टफोन
जीएसटी लागू होने के बाद कौनसी चीजें महंगी हो जाएगी
1 जुलाई 2017 से जीएसटी लागू होने के बाद नीचे दी हुई चीजें पहले से महंगी हो जाएगी। जैसे कि :- हीरे, जवाहरात, ज्वेलरी
- रेडीमेड कपड़े
- इंश्योरेंस
- बैंकिंग सुविधा
- बोतलबंद पानी
- सिगरेट, बीड़ी, तंबाकू
- परफ्यूम, आफ्टर शेव लोशन
- टिशू पेपर, नोटबुक
- स्टील के सामान
- कैमरा, स्पीकर
- कार
- वाशिंग मशीन। वैक्यूम क्लीनर
- 500 से कम कीमत के जूते-चप्पल सस्ते होंगे और 500 से अधिक कीमत के चप्पल और जूते महंगी हो जाएगी
- जीएसटी से बिजली का बिल भी सस्ता हो सकता है
जीएसटी में किन चीजों पर टैक्स नहीं लगाया गया है
अनाज, दूध, छाछ, दही, अंडे, शहद, फल-सब्जियां, बेसन, ब्रेड, प्रसाद, नमक, स्टाम्प, न्यायायिक पेपर, प्रिंटेड किताबें, मेट्रो लोकल, ट्रेन का किराया के साथ धार्मिक और हज यात्रा को टैक्स स्लैब से बाहर रखा गया है यानी इन पर जीएसटी के तहत टैक्स नहीं लगेगा।अगर यह जानकारी आपको उपयोगी लगी है तो कृपया इसे शेयर अवश्य करें ऐसे ही अन्य उपयोगी जानकारी आगे भी पढ़ने के लिए हमें फॉलो अवश्य करें।
No comments:
Post a Comment