सौंदर्य उत्पादन में प्रयोग किए जाने वाले ग्लिसरीन को हम सभी जानते हैं। इसका प्रयोग खाद्य पदार्थ और सौंदर्य चिकित्सा दोनों में किया जाता है। ग्लिसरीन का जानामाना उपयोग यह है कि यह फिल्म और टीवी कलाकारों द्वारा नकली आँसू निकालने के काम आता है।
ग्लिसरीन का कार्य न सिर्फ अश्रु ग्रन्थि को उत्तेजित कर आंसू निकलना होता है बल्कि त्वचा की कोशिकाओं को उत्तेजित कर उनमे ताजगी भी लाता है। स्किन और ब्यूटी केअर में इसकी अहम भूमिका होती है।
ग्लिसरीन साबुन से लेकर सौंदर्य प्रसाधन तक में प्रयोग किया जाता है। ग्लिसरीन के विभिन्न सौंदर्यवर्धक उपयोग की जानकारी निचे दी गयी हैं।
ग्लिसरीन का कार्य न सिर्फ अश्रु ग्रन्थि को उत्तेजित कर आंसू निकलना होता है बल्कि त्वचा की कोशिकाओं को उत्तेजित कर उनमे ताजगी भी लाता है। स्किन और ब्यूटी केअर में इसकी अहम भूमिका होती है।
ग्लिसरीन साबुन से लेकर सौंदर्य प्रसाधन तक में प्रयोग किया जाता है। ग्लिसरीन के विभिन्न सौंदर्यवर्धक उपयोग की जानकारी निचे दी गयी हैं।
कैसे निखारे ग्लिसरीन से अपना सौंदर्य ?
Glycerin Beauty and Skin Care Tips in Hindi
त्वचा के लिए ग्लिसरीन का प्रयोग
Glycerin skin care tips in Hindi
- ग्लिसरीन एक ऐसा पदार्थ है जिसे हम क्लींजर, टोनर और मॉश्चराइजर तीनों रूप में प्रयोग कर सकते हैं।
- ग्लिसरीन वातावरण से नमी को त्वचा में सोंख के रखता है। स्किन को मैच्योर बनाता है। यह emollient होता है। त्वचा को चिकनी व मुलायम बनाता है।
- तैलीय त्वचा की जो समस्या समस्याएं होती है जैसे कि पिंपल्स एक्ने और ब्लैकहेड्स इन को भी ठीक करता है।
- ग्लिसरीन को हम छोटे बच्चों की त्वचा और सेंसिटिव स्किन पर भी प्रयोग कर सकते हैं।
- यह नॉन टॉक्सिक होता है।
- अगर हम अपने पैरों को अच्छे से धो कर, सुखा कर ग्लिसरीन को फ़टी एडियों पर लगाते हैं तो यह जादू की तरह फ़टी एडियों को ठीक करता है।
- यह कुछ प्रमाण में सन स्क्रीन की तरह भी कार्य करता है।
- त्वचा की अशुद्धियां दूर करके स्क्रीन का शेड लाइट करता है। साथ ही स्किन को मुलायम भी बनाता है।
- ग्लिसरीन का एक कोट नेल पॉलिश निकालने के बाद नाखूनों पर लगाने से नाखून रूखे और बेजान होने से बचते हैं।
- झुर्रियों के बीच की जगह ग्लिसरीन भरता है जिससे की त्वचा जवान दिखती है।
- यह एंटीसेप्टिक व एनाल्जेसिक होता है।
त्वचा पर ग्लिसरीन का प्रयोग कैसे करें?
Glycerin Beauty tips in Hindi
ग्लिसरीन को हम चेहरे पर सीधा भी लगा सकते है या गुलाबजल या कोई फेसपैक में मिलाकर भी लगा सकते है।- मुलायम त्वचा के लिए : 1 चमच्च ग्लिसरीन में 10 चमच्च पानी या गुलाबजल डालकर अच्छे से मिक्स करें और यह सोलूशन बोतल में भरकर के रखे। रात को सोने से पहले अच्छे से हिलाकर चेहरे पर लगाएं और अगले दिन सुबह में चेहरे को धो दीजिये।
- एंटीएजिंग ट्रीटमेंट : 1 चमच्च शहद और 1 tsp ग्लिसरीन को चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट रखकर धो डालें इससे धीरे-धीरे चेहरे की झुर्रिया कम होती जाएगी और आप जवां दिखने लगेंगे।
- क्लीनज़र : 3 चमच्च दूध के साथ 1 चमच्च ग्लिसरीन को मिलाकर चेहरे पर लगाएं और रात भर रहने दे। यह मिश्रण आप हाथ और पैरों पर भी लगा सकते हैं। अगले दिन सुबह में इसे धो लीजिए। यह त्वचा से धूल और मिटटी हटाकर उसे साफ़ बनाता है।
- स्किन एक्सफोलिएटर : 1 छोटा चम्मच ग्लिसरीन, 2 चम्म्मच शहद, 2 चम्मच दूध और ओटमील से तैयार पेस्ट को त्वचा पर रगड़ने से त्वचा के डेड स्किन निकलकर और रोमछिद्र खुलकर त्वचा कांतिमय, मुलायम और गोरी होती है।
- टोनर : टोनर बनाने के लिए ग्लिसरीन को गुलाब जल के साथ मिक्स करें। 1/4 कप ग्लिसरीन को डेढ़ कप गुलाब जल और 1 निम्बू का रस के साथ मिक्स करें और इस सोलुशन को खाली स्प्रे वाली बोतल में भरकर रखें और उसे टोनर की तरह इस्तेमाल करें। ग्लिसरीन तथा गुलाब जल का प्रयोग घुटने और कोहनी और को खूबसूरत बनाने में भी करते हैं।
- मोइश्चराइजर : इसके २ तरीके हैं :
- पहला तरीका :- 200 से 250 ml ग्लिसरीन को 2 चमच्च नींबू के रस के साथ अच्छे से मिक्स करके एक कांच की बोतल में भरकर रखें। रात को सोने से पहले इसका हर रोज इस्तेमाल करें। यह त्वचा के लिए एक अच्छा मॉश्चराइजर साबित हो सकता है। ठंड के दिनों में रूखी और बेजान त्वचा के लिए यह एक काफी अच्छा मॉइस्चराइजर होता है। आप चाहे तो इसे सीधा रुई में भिगाकर रातमे त्वचा पर लगा सकते है।
- दूसरा तरीका :- 1 चमच्च विटामिन E तेल के साथ वैसलीन और ग्लिसरीन मिलाकर रखे। नहाने के आधा घंटा पहले लगाकर फिर शावर करें। यह हर तरह की त्वचा पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
- मुहांसो की चिकित्सा : 1 चमच्च ग्लिसरीन, 1/2 tbsp बोरोक्स पाउडर और थोड़े कपूर को लेकर बाउल में अच्छेसे मिलाये। इसमें एक कप शुद्ध जल मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे बाद इसे गुनगुने पानी से धो दीजिए और फिर से ठंडे पानी से धो दिजिए। गुनगुने पानी से त्वचा के रोमछिद्र खुलते हैं, तो बाद में ठंडे पानी से धोने से वह फिर से बंद होते हैं।
- ब्लैकहेड्स : मुलतानी मिटटी 1 चमच्च + 2 चमच्च ग्लिसरीन + 4 चमच्च बादाम पाउडर को 1 बाउल में मिलाकर पेस्ट बनाएं। ब्लैकहेड्स पर लगाये। सूखने पर ठंडे पानी से धो ले। इससे ब्लैकहेड्स निकलने में मद्त मिलेगी।
- त्वचा में निखार लाये : ग्लिसरीन त्वचा की परतों से गंदगी को हटाकर त्वचा का रंग निखारता है। यह टैनिंग से त्वचा को सुरक्षा प्रदान करता है। दाग धब्बों पर आप रोजाना ग्लिसरीन मसलेंगे तो वे धीरे धीरे कम होते जाएंगे।
- रूखी त्वचा की चिकित्सा : 1 चमच्च वेसेलिन + 1 चमच्च ग्लिसरीन को बाउल में लेकर मिक्स करें और रूखी त्वचा पर रातभर लगाकर रखे।
- त्वचा का पोषण : ग्लिसरीन त्वचा में पानी की मात्रा संतुलित रख त्वचा का पोषण करता है। आप चाहे तो इसे अपने मॉइस्चराइजर में या फेस पैक में मिलाकर त्वचा पर लगा सकती है। इसका नियमित इस्तेमाल त्वचा को स्वस्थ, ताजा और मुलायम रखेगा।
- स्किन केयर : कई बार धुप, प्रदूषण, अधिक ठंड, ड्राईनेस के कारण त्वचा में खुजलाहट होती है। ऐसे में ग्लिसरीन के नियमित इस्तेमाल से त्वचा नर्म और कोमल होती है। बहोत से स्किनकेयर दवाईयों में ग्लिसरीन मुख्य तौर पर होता है। ग्लिसरीन मे hygroscopic तथा humectant ( हवा से पानी खीचने वाला ) गुण होते है जो त्वचा को एकसमान, कोमल और मुलायम रखते है। सप्ताह में 2 बार रात में ग्लिसरीन और गुलाब जल से चेहरे की हल्के हाथों से 5 मिनट तक मालिश करें। इससे चेहरे का रूखापन दूर होगा। डेड स्किन निकलेगी। त्वचा की कोशिकाओं में नई जान आएगी और चेहरा उम्र के हिसाब से काफी यंग और खूबसूरत दिखने लगेगा।
- बालों के लिए लाभदायक : बालों में नमी बनाए रखता है। नियमीत इस्तेमाल से बालों का झड़ना और टूटना रुकता है एवम बाल लंबे और घने होते है। यह बालों का प्राकृतिक तेल बनाये रखता है। इसे नारियल तेल में मिलाकर लगाने में सिर की खुश्की तथा रुसी मिटती है तथा दोमुँहे बालों की समस्या भी दूर होती है। रुसी के लिए ग्लिसरीन और गुलाबजल का 1 : 3 प्रमाण में मिलाकर रखे। इसे बालों की जड़ो में लगाये। इससे बालों की रुसी भी मिटेगी और बाल नर्म भी होंगे।
- बालों का स्प्रे : ग्लिसरीन व गुलाब जल को समान मात्रा में मिलाकर एक स्प्रे की बोतल में भरकर रखें और इसे बालों पर स्प्रे करें। घुंगराले बालों के लिए यह एक अच्छा कंडीशनर साबित हो सकता है। बाल धोने के बाद पानी और ग्लिसरीन बराबर मात्रा में लेकर बालों में कंडीशनर की तरह 5 min लगाकर रखे। फिर पानी से धो ले। यह बालों को मुलायम बनायेगा। 1 tbsp - 14.78 gm / ml, ग्लिसरीन को आप उत्पादन की तिथि से 2 साल तक इस्तेमाल कर सकते है।
- गुलाबी होंठ : सोने से पहले होठों पर गुलाब के पेस्ट में मिलाकर ग्लिसरीन लगाये। होंठ नर्म और गुलाबी बनेंगे।
- लिप ग्लॉस : होंठों पर चमक लाने के लिए 1 भाग बादाम तेल में 2 भाग ग्लिसरीन मिलाकर लगाये।
- मुँह के छाले : कई बार पेट की खराबी , पानी की कमी आदी वजह से मुँह में छाले हो जाते है, जो काफी परेशान करते है। खाने - पीने में भी काफी दर्द होता है। ऐसे में रुई के फ़ाये में ग्लिसरीन लेकर छालों पर लगाकर कुछ देर लार टपकाने से आराम मिलता है। ऐसा दिन में 3 या 4 बार करे।
No comments:
Post a Comment