Dark Under Arms यानि गहरे काली रंग वाली बगले आपको स्लीवलेस टॉप्स या ब्लाउज पहनने से रोकती हैं।यह एक ऐसी सामान्य सौंदर्य समस्या है जिससे कई महिलाए परेशान रहती हैं। कोई फंक्शन हो या पार्टी डार्क अंडर आर्म के कारण महिलाए फैशनेबल कपडे नहीं पहन पाती हैं।
आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे आयुर्वेदिक उपाय और घरेलु नुस्खे बताने जा रहे है जिससे आप इस परेशानी से निजात पा सकते हैं। डार्क अंडर आर्म्स को दूर करने की अधिक जानकारी नीचे दी गयी हैं :
अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगती है तो कृपया इसे शेयर अवश्य करे ! धन्यवाद !!
आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे आयुर्वेदिक उपाय और घरेलु नुस्खे बताने जा रहे है जिससे आप इस परेशानी से निजात पा सकते हैं। डार्क अंडर आर्म्स को दूर करने की अधिक जानकारी नीचे दी गयी हैं :
कैसे पाए डार्क अंडर आर्म / Black under arms से छुटकारा ?
- केसर : केसर में सौन्दर्य संबंधी कई लाभ पाए जाते हैं। इसमें प्राकृतिक तौर पर त्वचा के रंग को हल्का करना का गुण होता हैं। दो बड़े चमच्च हलके लोशन में एक चुटकी केसर मिलाये। इसे अच्छे तरीके से मिश्रित करे और बगल में लगाये। इससे न सिर्फ आपकी त्वचा गोरी होंगी बल्कि बगल की दुर्गन्ध से भी छुटकारा मिलता हैं।
- सेब : मैश किया हुआ सेब रोजाना बगल में लगाने से अंडर आर्म्स के कालेपन और दुर्गन्ध से छुटकारा मिलता हैं। सेब में AHA होता हैं जो अंडर आर्म्स के कालेपन के कारण बनाने वाले बैक्टीरिया तथा कीटाणुओं को ख़त्म करने में सक्षम होता हैं।
- संतरा : संतरों के छिलके में Citric acid होता है जिसका इस्तेमाल त्वचा के ब्लीच में होता हैं। संतरे के छिलके को 3-4 दिन सूखने दे। पूरा सूखने के बाद इन्हें पीसकर गुलाबजल में मिलाये और अंडर आर्म्स में लगाये। 10 मिनिट तक लगाने के बाद इसे धो देना हैं। ऐसा रोजाना करने से 15 दिन में ही लाभ मिलना शुरू हो जाता हैं।
- निम्बू : निम्बू एक प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट के रूप में प्रख्यात हैं। बगल में निम्बू रगड़ने से त्वचा गोरी होती है और बदबू समाप्त हो जाती हैं। इसे साफ़ करने के बाद बगल में मॉइस्चराइजर अवश्य लगाये।
- दूध : दूध में मौजूद विटामिन्स और फैटी एसिड बगल में दूध लगाने से त्वचा को गोरा बनाने में मदद करते हैं और उसे चमकदार भी बनाते हैं। बगल में दूध लगाने के बाद इसे 15 मिनिट तक ऐसे ही रहने दे और फिर साफ़ कर ले।
- नारियल तेल : त्वचा के लिए नारियल तेल के बेहतरीन औषधि हैं। रोजाना नहाने से 15 मिनिट पहले नारियल तेल से बगल में मालिश करे। नारियल तेल एक प्राकृतिक बद्बुनाशक भी हैं।
अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगती है तो कृपया इसे शेयर अवश्य करे ! धन्यवाद !!
No comments:
Post a Comment