हर किसी को गाने का शौक जरूर होता हैं। कुछ लोगो औरो के सामने गाने से नहीं शर्माते तो कुछ लोग केवल बाथरूम सिंगर्स ही होते हैं। अगर आप को गाने का शौक है तो आप जरूर चाहते होंगे की आपके गाने के पीछे वही गाने का संगीत / Music रहे तो और भी बेहतर रहेंगा। ऐसे संगीत की धुन के साथ गाने के लिए बाजार में कई Karaoke instruments मिलते है पर उनके लिए हमें ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ता हैं।
आज हम आप के साथ ऐसी जानकारी share कर रहे है जिससे आप बिना पैसा खर्च करे मुफ्त में अपने मोबाइल की सहायता से अपना free Karaoke बना सकते हैं।
- अपना Free Karaoke बनाने के लिए आपके पास Android मोबाइल और Internet होना जरुरी हैं।
- सबसे पहले अपने मोबाइल में इंटरनेट चालू करे।
- अब Play store में जाकर iSing app को download कर install करे।
- यह एंड्राइड एप्प आपके मोबाइल को कराओके डिवाइस में बदल देता हैं।
- इसमें आप को पहले अपना account बनाकर Sign up करना हैं।
- आप इसमें search option में किसी भी अंग्रेजी या हिंदी गाने को ढूंढ कर उसके संगीत को download कर सकते हैं।
- इसमें एक बड़ा लाल रंग का Microphone बटन हैं। इसे कराओके शुरू करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
- अगर आपका गाना इसमें नहीं है तो गाने की request भी भेज सकते हैं।
- आप अपना गाना रिकॉर्ड कर मोबाइल में save कर सकते है और अन्य लोगों के साथ शेयर कर सकते हैं।
- इसका मुख्य इंटरफ़ेस दिन के प्रमुख top rated गायको की जानकारी देता हैं।
No comments:
Post a Comment