भारत में इंटरनेट का उपयोग करनेवाले लगभग हर इंसान का Google पर account अवश्य होता हैं। हम हर रोज Google पर कोई न कोई जानकारी search अवश्य करते हैं। कभी अपने PC पर, कभी अपने मोबाइल पर तो कभी किसी app की मदद से हम search करते हैं। क्या आप यह पता लगाना चाहते है की आपने शुरुआत से अभी तक क्या-क्या जानकारी search की हैं या इस हफ्ते / महीने सबसे ज्यादा क्या search किया हैं।
Google हमे यह सुविधा देता है की अपने account में Log in करने के बाद हमने क्या-क्या सर्च किया हैं इसकी सम्पूर्ण जानकारी हमें प्राप्त हो सके। इससे केवल न आप कोई पुरानी महत्वपूर्ण जानकारी दोबारा जल्द हासिल कर सकते है बल्कि आप यह भी पता कर सकते है की कुछ महीनो / वर्षों पहले आपके लिए कौनसी जानकारी अधिक महत्वपूर्ण थी।
- सबसे पहले आपको अपने मोबाइल / PC में इंटरनेट की सुविधा चालू करनी होंगी।
- अब अपने Google account में Log in करना होगा।
- अब आपको यह http://history.google.com यह web address open करना हैं।
- अब जो page आपके सामने open होगा उसमे आपकी सम्पूर्ण search history होंगी।
- यहाँ पर आपने अपने Google account में Log in करने के बाद अब तक जो सर्च किया है उसका सम्पूर्ण ईतिहास होगा।
- आपके Privacy को ध्यान रखकर यह ब्यौरा केवल आप ही Google account में Log in होकर देख सकते हैं।
- आप इस search history को अपने हिसाब से manage और delete कर सकते हैं।
- इस सम्पूर्ण जानकारी को आप download भी कर सकते हैं।
इस तरह आप आसानी से Google account में Log in होने के बाद शुरुआत से अब तक जो भी जानकारी search की है उसका पता लगा सकते हैं।
No comments:
Post a Comment