Internet पर surfing करते समय हमें कई बार ऐसी उपयोगी जानकारी प्राप्त हो जाती है जिसे हम print कर अपने पास रखना चाहते हैं। कुछ website पर print का विकल्प रहता है जिस पर क्लिक कर हम प्रिंट आउट ले सकते हैं। अधिकतर website ऐसी होती है जिसपर यह विकल्प नहीं होता है। ऐसे में हमें copy कर word file में paste कर print करना होता है पर websites पर कई सारे ads और अनचाहे चीजे भी कॉपी हो जाती है। ऐसे में यह print करने का काम काफी झंझट वाला बन जाता हैं। कुछ website पर right click और copy विकल्प disabled किया होने से हम copy भी नहीं कर सकते हैं।
इस परेशानी को दूर करने के लिए और आसानी से किसी भी webpage या website को बिना किसी ads या अनचाहे भाग के print करने की आसन टिप आज हम आपको देने जा रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए निचे दी हुई जानकारी पढ़े :
- सबसे पहले अपने browser में print what you like इस website पर जाना हैं।
- इसके बाद आपको जिस webpage को print करना है उसका URL को copy कर Enter a URL विकल्प में paste करना हैं।
- अब start विकल्प पर क्लिक करना हैं।
- अब आपके browser में एक नया page open होंगा जिसमे आपका webpage open होंगा और साथ में left side में कुछ विकल्प नजर आयेंगे।
- सिर्फ आवश्यक भाग को सेलेक्ट करने के लिए Auto Format पर क्लिक करे।
- अब आपके सामने सिर्फ आवश्यक लेख का भाग ही नजर आयेंगा जिसे आप print विकल्प पर क्लिक कर print निकाल सकते हैं।
- आप चाहे तो auto format की जगह खुद भी webpage पर क्लिक कर आवश्यक भाग को select या remove कर सकते हैं।
अब आप आसानी से किसी भी webpage को चुटकियो में print निकाल सकते है और आवश्यक जानकारी अपने पास सुरक्षित रख सकते हैं। अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगती है तो कृपया इसे share जरुर करे।
No comments:
Post a comment