खीरा (ककड़ी) जिसे अंग्रेजी Cucumber भी कहा जाता हैं, स्वास्थ्य और सौंदर्य दोनों के लिए लाभप्रद है। सस्ता व सुलभ खीरा शरीर को शीतलता प्रदान करता है एवम् शरीर में पानी व खनिज लवणों की कमी को दूर करता है। खीरा शीतल ,रुचिकारक ,पित्तशामक और पौष्टिक है।
खीरा (ककड़ी) के गुण और इसके उपयोगिता संबंधी अधिक जानकारी निचे दी गयी हैं :
- खीरे में पोटेशियम, सोडियम, मग्नेशिअम, आयरन, सल्फर और सिलिकॉन जैसे तत्व पाये जाते है जो रक्त में अम्लीयता बढ़ने से रोकते है।
- शरीर में पित्त की वृद्धि होने पर खीरे का सेवन लाभ पहुँचाता है। खीरा यह अच्छा पित्तशामक खाद्य पदार्थ है।
- खीरे का सलाद खाने से भोजन के प्रति अरुचि दूर होती है।
- भूक न लगनेपर खीरे की गोल गोल स्लाइस पुदीने की पत्ति, निम्बू का रस और काला नमक मिलाकर खाने से भूक खुलकर लगती है।
- खीरा ,गाजर व चुकन्दर का रस प्रत्येकी दौ चम्मच मिलाकर पीने से शक्ति, शीतलता एवम् स्फूर्ति मिलती है।
- त्वचा जल जाने पर खीरे का रस रुई की सहायता से जले हुए स्थान पर लगाने से जलन व पीड़ा में राहत मिलती है।
- हथैली और पैर के तलुए में जलन होने पर खीरे को काटकर रगड़ने से ठंडक मिलती है।
- शरीर की त्वचा पर खीरे का बहोत सौम्य प्रभाव पड़ता है इसलिए इसका प्रयोग सौन्दर्यवर्धक के रूप में किया जाता है इसके प्रयोग से चेहरे पर निखार आता है।
- खीरे के रस का प्रयोग एक अच्छे क्लींजर और मोइश्चरायज़र के रूप में किया जाता है।
- खीरे के रस को शहद में मिलाकर चेहरे पर लगाने से कील मुहांसे व झाइयों से राहत मिलती है।
- यदि चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए उबटन का प्रयोग किया जाय तो बाजारु क्रीम या लोशन के मुकाबले मे स्थायी लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
- 2 चम्मच खीरे का रस, 2 चम्मच दही, आधा निम्बुरस, 2 चुटकी हल्दी मिलाकर पेस्ट तैयार करे। इसे चेहरेपर लगाये। सूखने पर धो ले। ऐसा नियमित करनेसे रूप लावण्य खिल उठेगा।
Keywords : Health and Beauty benefits of Cucumber in Hindi, खीरा (ककड़ी) के सौंदर्यवर्धक उपचार, खीर (ककड़ी) के पौष्टिक गुण
No comments:
Post a Comment