आजकल की भागदौड़ और महंगाई के जमाने में महिलाओ को को घर के कामकाज के साथ अतिरिक्त आमदनी के लिए जॉब भी करना पड़ता हैं। चाहे पुरुष हो या महिला, समय की कमी से दोनों पीड़ित हैं। ऐसे में कामकाजी महिला के घर अगर कुछ मित्र या मेहमान अचानक आ जाये और उनके लिए कोई नाश्ता कम समय और कम सामग्री में बनाना पड़े तो बड़ी दिक्कत आ जाती हैं।
आज हम आपके के साथ एक ऐसी ही रेसिपी साझा करने जा रहे है जिसमे आप कम समय और कम सामान में अपने मेहमानों को स्वादिष्ठ नाश्ता तो करा ही सकते हैं साथ ही अपना नाम भी कमा सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए निचे पढ़े :
सामग्री
- आटा (चावल का या रवा या बेसन)
- 2/3 चमच्च चीनी / शक्कर (स्वादानुसार)
- 1 चमच्च नमक
- 1/2 चमच्च निम्बू सत्व
- 1/2 चमच्च सोडा
- 2 चमच्च मिर्च कड़ीपत्ते की पेस्ट (ऎच्छिक)
- तड़के के लिए : 1 चमच्च तेल, राई , जीरा , हींग और आधा कप पानी
- सजाने के लिए : कसा हुआ नारियल, बारीक सेव, हरा धनिया
खमण ढोकला बनाने की विधि
- सबसे पहले 2 कटोरी आटे में गुनगुना गर्म पानी को डाले।
- उसके बाद इसमें नमक, निम्बू सत्व डाल कर घोल को अच्छे से फेटना हैं।
- आप अपनी इच्छानुसार मिर्चि की पेस्ट भी डाल सकते है।
- अब इसमें सोडा डालकर मिश्रण को हिलाना हैं।
- फिर गॅस पर कढाई या चौड़े मुँह वाला बर्तन या खमण पात्र रखकर उसमे रिंग रखना हैं।
- अब पानी डालकर उबलने के लिए रखना है।
- खमण पात्र या थाली को तेल लगाके रखना हैं।
- थाली में घोल डालने के पहले घोल में 1 से 2 चम्मच तेल अच्छे से गर्म कर डालना हैं।
- पानी को अच्छा उबाल आने पर थाली में घोल डालकर तेज आंच पर 10-15 min रखना हैं।
- खमण तैयार हुआ या नहीं ये जांचने के लिए उसमे चाकू डालकर देखे। अगर मिश्रण चाकू को नहीं चिपकता है तो आपका स्वादिष्ठ खमण तैयार है।
खमण ढोकले के तड़के की विधि
- एक पैन में तेल गर्म करके उसमे राइ, जीरा, हींग का छोंक लगाये।
- फिर उसमे आधा कप पानी डालकर उबाल ले।
- अब इस मिश्रण को खमण की थाली पर फैलाना हैं।
- खमण पर पानी डालने से यह खाते वक्त गले में अटकता नहीं है।
- थाली ठंडी होने पर चौकोर टुकड़ों में कट कीजिये।
- कसा नारियल, सेव, हरा धनिया डालकर खमण को सजा सकते हैं।
No comments:
Post a comment