आज का युग internet का युग हैं। पहले हमें जिस काम के लिए यहाँ-वहा घूमना पड़ता था, लंबी कतार में खड़ा होना होता था, आज ऐसे कई काम internet की वजह से आसानी से कम समय में घर बैठकर हो जाते हैं। मुझे याद हैं, पहले हमें रेलवे का टिकट बुक करने के लिए सुबह 5 बजे उठकर 100 KM दूर पास के बड़े गाव में जाकर टिकट निकालना पड़ता था। आज यही काम घर बैठ कर 5 मिनट में हो जाता हैं।
Internet की वजह से ऐसे कई सारे काम अब सुलभ हो गए हैं। अब अगर आपको कोई पुराना सामान बेचना हो, घर बेचना या खरीदना हो, या नौकरी ढूंडना जैसे मुश्किल काम भी अपने मोबाइल या कंप्यूटर के मदद से Quikr NXT की मदद से कर सकते हैं। Quikr NXT संबंधी अधिक जानकारी निचे दी गयी हैं :
Quikr NXT की मदद से आप निम्नलिखित कार्य कर सकते हैं :
- मोटर साइकिल या गाडी खरीदना या बेचना।
- मोबाइल या टेबलेट खरीदना या बेचना।
- TV इत्यादि इलेक्ट्रॉनिक सामान बेचना या खरीदना।
- घर खरीदना या बेचना या भाड़े से लेना।
- नौकरी की खोज।
- शिक्षा संबंधी जानकारी।
- शहर में उपलब्ध मनोरंजन कार्यक्रम की जानकारी।
- जीवनसाथी की खोज।
- शहर में उपलब्ध विविध सेवाओ की जानकारी।
- पशु और पशुपालन की जानकारी।
- प्रसिद्ध होटल्स की जानकरी
Quikr NXT की मदद से हमें उन अजेंटो से छुटकारा मिल जाता हैं जिन्हें हमे इन कामो के लिए मोटा कमीशन देना पड़ता हैं और बार-बार फोन लगाकर परेशान होना पड़ता हैं। कभी-कभी बाजार में पुराने समान की कीमत का अंदाजा न होने से हम कम दाम में अपनी चीजे बेचने से नुक्सान हो जाता हैं। Quikr NXT पर हमें अपनी पुरानी चीजो का MSP (Maximum Selling Price) यानि चीजो का अधिकतम बिक्री मूल्य का पता चल सकता हैं जिससे ऐसे नुक्सान होने से बचा जा सकता हैं।
कुछ समय पहले मुझे अपनी अपनी पुरानी कार को बेचना था और एक नयी कार लेना था। शहर में एजेंट ने पुरानी कार की कीमत 2 लाख बताई और साथ मे बेचने का कमीशन भी माँगा। मैंने Quikr NXT पर अपनी कार की free में advertisement डाली और वही पुरानी कार को 2.5 लाख में बेचा। मुझे नयी कार खरीदना था जिसकी कीमत बाजार में 6.50 लाख थी। Quikr NXT पर मुझे वही उपयोग की हुई कार अच्छी स्तिथि में और केवल 3 लाख में मिल गयी।
Quikr NXT पर खरीदने और बेचने में बिलकुल परेशानी नहीं हुई क्योंकि इस app की मदद से विक्रेता और खरीददार दोनों आपस में लगातार चैटिंग कर सकते है और सभी बाते सुरक्षित रहती हैं। सबसे बड़ी बात इसमें ठगे जाने का भी खतरा नहीं हैं। हम एक साथ कई लोगो से भाव कर सकते है और अपनी वस्तु के लिए योग्य भाव / कीमत को ले सकते हैं। इस app को हम हिंदी, गुजराती जैसे कई भाषाओ में इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको सिर्फ आसानी से अपना अकाउंट बनाना है और फिर आप जो चाहे वह चीज घर बैठे खरीद या बेच सकते हैं। अब भूल जाईए वो पुरानी खरीदने-बेचने की मुश्किलें और "नो फिकर चैट क्विकर" कर इस सेवा का पूरा उपयोग लीजिए।
No comments:
Post a comment