कई बार हम लोग देखते है की कुछ लोग Whatsapp, Facebook, Email या अपने Twitter account पर हिंदी देवनागरी लिपि में लिखते हैं। कुछ लोगो के लिए यह काफी अचरज भरा रहता हैं। मुझे भी काफी लोगो ने यह सवाल किया हैं की अपने मोबाइल पर हिंदी भाषा में कैसे लिखते है ? कुछ लोग तो अंग्रेजी ठीक से नहीं आने के कारण टूटी फूटी अंग्रेजी में ही हिंदी लिखने का प्रयास करते है जैसे की - Kyaa kar rahe ho
आज हम आपके लिए अपने Android मोबाइल में हिंदी लिखने की आसान टिप दे रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए निचे दी गयी टिप देखे :
- सबसे पहले अपने मोबाइल में इंटरनेट चालू करे। (Wifi/2G/3G)
- अब Play Store में जाकर Google Hindi Input इस app को ढूंढे और download कर install कर ले।
- अब अपने मोबाइल में settings → Language & input विकल्प पर क्लिक करे।
- आपको इसमें Google Hindi Input विकल्प दिखेंगा। इसके सामने के box पर टिक कर इस विकल्प को चुने।
- अब ऊपर दिख रहे Default विकल्प पर क्लिक करे।
- इसमें आपको Hinglish & Hindi के सामने टिक कर इस विकल्प को चुनना हैं।
- अब आप आसानी से अपने मोबाइल पर किसी भी app में हिंदी में लिख कर बाकि लोगो को चौका सकते हैं।
No comments:
Post a Comment